खत्म हुआ फैंस का इन्तजार, 4 जून को सिनमाघरों में रिलीज होगी फिल्म '83 '
नई दिल्ली। रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। रणवीर सिंह के प्रशंसक जल्द ही उनकी फिल्म '83 ' बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई रणवीर सिंह की यह फिल्म इसी साल 4 जून को रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी अभिनेता रणवीर सिंह ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर दी। रणवीर ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-- "4 जून 2021.. हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में.. सिनेमाघरों में मिलते हैं।'
June 4th, 2021 !!!! 🏏🏆
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) February 19, 2021
in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
See you in cinemas !!! #ThisIs83
.@ikamalhaasan @iamnagarjuna @kabirkhankk @deepikapadukone @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @vishinduri pic.twitter.com/Wv6dqvPJdi
स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित फिल्म '83 ' में रणवीर सिंह फिल्म में कपिलदेव की भूमिका में है। फिल्म में रणवीर के अलावा ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, चिराग पाटिल और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका कपिलदेव की पत्नी रोमी के किरदार में नजर आयेंगी।
यह खबर भी पढ़े: अजब गजब: इस गांव के लोग अपनी पत्नियों और बेटों को बचाने के लिए पहनते हैं औरतों के कपड़े, जानिए किससे और क्यों?
फिल्म की कहानी साल 1983 में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित हैं। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। विष्णु वर्धन इंदुरी,मधु मंतेना,कबीर खान, दीपिका पादुकोण और साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। यह फिल्म इसी साल 4 जून को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। यह फिल्म पिछले साल ही 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में कोरोना महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी।
Download app: अपने शहर की तरो ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए डाउनलोड करें संजीवनी टुडे ऐप
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3dsVxDq
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments