Responsive Ad

जल्द नए घर में शिफ्ट होंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, देखें VIDEO में पहली झलक

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ ब्याह रचा लिया है। वरुण धवन और नताशा अलीबाग में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, शादी के बाद दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। इस बीच वरुण धवन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में वो अपने घर का टूर करा रहे हैं।  इस वीडियो को एक्टर अनुपम खेर ने शेयर किया था। 

वीडियो में अनुपम खेर को वरुण धवन अपने घर का टूर करा रहे हैं और उन्हें सारी चीजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। अनुपम खेर ने बहुत पहले इस वीडियो को पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "वरुण धवन ने अपने नए घर का एक्सक्लूसिव टूर करवाया। उसे बचपन से देखा है। जब उसके प्राउड पिता डेविड धवन उसे वेस्पा स्कूटर से लेकर घूमते थे। मेहनत सफल हुई। उनका मां लाली धवन ने घर का इंटीरियर किया है।" बता दें कि वरुण धवन ने ये घर साल 2017 में खरीदा था।  

खबरों के मुताबिक, वरुण अपनी पत्नी संग इस घर में जल्द शिफ्ट हो सकते हैं। बता दें कि वरुण धवन और नताशा की शादी 24 जनवरी को हुई। उनकी शादी अलीबाग में कुछ करीब दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हुई। शादी की तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थीं। शादी के बाद कई सेलेब्स ने दोनों को बधाइयां दीं। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3r4mm4k
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments