Responsive Ad

कंगना रनौत को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, एक्ट्रेस बोलीं- ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फ्लैट्स में अनधिकृत निर्माण गिराए जाने को रोकने के लिए दायर की गई कंगना की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन कर तीन फ्लैट्स का आपस में मर्जर कर लिया। अब इस मामले पर कंगना ने बयान दिया है। 

Kangana Ranaut

कंगना ने ट्वीट कर कहा, 'ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है। मैंने कोई फ्लैट आपस में नहीं जोड़े हैं। पूरी बिल्डिंग इसी तरह बनी हुई है। हर फ्लोर पर एक अपार्टमेंट है। मैंने ऐसे ही ये फ्लैट खरीदा था। बीएमसी मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है। हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे।' 

Kangana Ranaut

बता दें, मामले की सुनवाई करते हुए जज एल एस चव्हाण ने आदेश में कहा, 'कंगना रनौत ने शहर के खार इलाके में 16 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर अपने तीन फ्लैट्स को मिला लिया था। ऐसा करते हुए उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को कवर कर दिया।  ये स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लंघन है, जिसके लिए सक्षम प्राधिकार की मंजूरी जरूरी है।’

Kangana Ranaut

आपको बता दें, BMC ने मार्च 2018 में अभिनेत्री को उनके खार के फ्लैटों में अनधिकृत निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उसके बाद से मामला ठंडा पड़ा हुआ था। इसके अलावा भी BMC की टीम अनधिकृत निर्माण के आरोप में कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़फोड़ कर चुकी है। इसके खिलाफ कंगना ने हाई कोर्ट ने तोड़फोड़ को गलत बताते हुए BMC को फटकार लगाई थी।  

यह खबर भी पढ़े: 2021 में OTT प्लेटफॉर्म्स पर ये वेब सीरीज होगी रिलीज, नंबर 1 हैं दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार



from Entertainment News https://ift.tt/34Z8HTF
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments