Responsive Ad

मॉडल पामेला एंडरसन ने छठी बार की शादी, लॉकडाउन में अपने बॉडीगार्ड से दिल लगा बैठी थी

नई दिल्ली। मशहूर मॉडल पामेला एंडरसन ने छठी बार शादी कर ली है। उन्होंने इस बार अपने बॉडीगार्ड डैन हेहर्स्ट के साथ शादी की है। पामेला एंडरसन ने जानकारी देते हुए डेली मेल को बताया, 'मैंने उस प्रॉपर्टी पर शादी की जिसे मेरे ग्रैंडपेरेंट्स ने 25 साल पहले खरीदा था। इसी जगह पर मेरे माता-पिता ने भी शादी की थी और वह आज भी एक हैं। मुझे लगता है कि मैंने उन्हीं के कदम को दोहराया है।' 

मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि पामेला को अपने बॉडीगार्ड डैन हेबर्स्ट से कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान प्यार हुआ। बताया गया है कि पामेला ने पिछले साल क्रिसमस ईव पर शादी की थी। यह शादी कनाडा के वैंकूवर आइलैंड पर हुई थी। पामेला एंडरसन को 'बेवॉच' में उनके ग्लैमरस अंदाज के लिए पहचाना जाता है, और इसी टीवी धारावाहिक ने उन्हें दुनिया भर में लोकप्रियता दिलाई।  

बता दें कि पामेला एंडरसन की यह छठी शादी है। पामेला ने पिछले साल जनवरी महीने में ही हॉलीवुड प्रोड्यूसर जॉन पीटर्स से शादी रचाई थी। पामेला और जॉन की शादी सिर्फ 12 दिन ही चल सकी थी। पामेला एंडरसन ने इससे पहले रॉकर्स टॉमी ली और किड रॉक के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने 2 बार प्रोफेशनल पोकर रिक सॉलोमॉन के साथ शादी की थी।  

पामेला एंडरसन बिग बॉस  के चौथे सीजन में नजर आई थीं। वह बिग बॉस की अब तक की सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स रह चुकी हैं। 


v



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/36jlfG0
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments