Responsive Ad

सिनेमाहॉल में रिलीज होगी ये फिल्में, लिस्ट में सूर्यवंशी से लेकर लाल सिंह चड्डा तक

नई दिल्ली। आज 1 फरवरी से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाहॉल खुलने जा रहे है। अब सरकार की तरफ से ये फैसला बिल्कुल सटीक टाइम पर लिया गया है क्योंकि इस समय मेकर्स कई बड़ी फिल्मों को बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इस साल कई सेलेब्स की फिल्म आपको देखने को मिलने वाली हैं। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारें में...  

-  रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी कैमियो दिखने वाला है। यह फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज की जा सकती है। 

- कबीर खान के डायरेक्शन में बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 में रणवीर सिंह और दीपिका नजर आएगी। ये फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब ये इस साल रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार में हैं। 

- अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 2अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

- सलमान खान की मेगा बजट फिल्म राधे का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी बतौर विलेन नजर आने वाले हैं और इसे ईद पर रिलीज किया जाएगा। 

- जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 14 मई को रिलीज हो रही हैं। कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म सलमान की राधे के आस-पास ही रिलीज होने जा रही है। 

- कंगना रनौत की एक्शन फिल्म धाकड़ एक अक्टूबर को रिलीज होने को तैयार है।  फिल्म के पोस्टर पहले ही ट्रेंड कर चुके हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी काम कर रहे हैं। 

- बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली की मेगा बजट फिल्म RRR में राम चर, जुमीयर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट जैसे सेलेब्स भी काम करने जा रहे हैं।  फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। 

- रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी फैंस पिछले दो साल से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म दिसंबर 2020 में रिलीज होने वाली थी। फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। 

- आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा भी इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है। आमिर अभी फिल्म की शूटिंग में ही बिजी चल रहे हैं। इसे साल की एक बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में करीना कपूर खान अहम् भूमिका में है। 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3tdxHAS
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments