Responsive Ad

सारा अली खान के विंटर स्टाइल ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सारा अली खान ने सफेद रंग की हूडी और थाई हाई स्टॉकिन्स पहनी हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सारा ने लिखा-'स्वेटर डेज़ और विंटर हेज़. सरसों का साग और गोल्डन रेज!'

इन तस्वीरों में सारा अली खान का यह विंटर स्टाइल फैंस को काफी भा रहा है और वह सारा की इन तस्वीरों पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।सारा अली खान बॉलीवुड में अपने चुलबुले स्वभाव व बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं।सारा अली खान ने  अपनी मेहनत और प्रतिभा से बहुत कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है। सारा अली खान जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेता अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका डबल रोल है। यह फिल्म इसी साल वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/39txHFg
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments