Responsive Ad

सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई मैडम चीफ मिनिस्टर, ऋचा चड्डा, सौरभ शुक्ला और मानव कौल जैसे स्टार्स आएंगे नजर

नई दिल्ली। राजनीतिक ड्रामे पर आधारित फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रिचा चड्ढा मुख्य रोल में हैं। इस फिल्म में रिचा एक महिला पॉलिटिशन की भूमिका में है। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी फ़िल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो इससे पहले जॉली एलएलबी जैसी फ़िल्म सीरीज़ बना चुके हैं। फ़िल्म में सौरभ शुक्ला और मानव कौल जैसे कलाकार ऋचा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। 

Richa Chadha

मैडम चीफ मिनिस्टर इसके एक पोस्टर को लेकर विवादों में भी रही थी। ऋचा के ख़िलाफ़ हरियाणा में पुलिस शिकायत भी दर्ज़ करवायी गयी। हालांकि, ऋचा को उनकी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ़ें मिल रही हैं। मसान में ऋचा के साथ काम करने वाले विक्की कौशल, गुलशन देवैया और कपिल शर्मा ने फ़िल्म में अदाकारी के लिए ऋचा को सराहा है।

Richa Chadha

बता दें, जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली मैडम चीफ मिनिस्टर दूसरी फ़िल्म है। इससे पहले पहली जनवरी को रामप्रसाद की तेरहवीं आयी थी, जो सीमा पाहवा का डायरेक्टोरियल डेब्यू था। इस फ़िल्म में कोंकणा सेन शर्मा, मनोज पाहवा, विक्रांत मैसी, परमब्रत चटर्जी जैसे कई बेहतरीन कलाकारों ने काम किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफ़िस पर रामप्रसाद की तेरहवीं पूरी तरह विफल रही। 

Richa Chadha

सिनेमाघरों की तालाबंदी हटने के बाद से रिलीज़ हुई फ़िल्मों की बात करें तो मैडम चीफ मिनिस्टर पांचवीं नई बॉलीवुड फ़िल्म है, जो सिनेमाघरों में उतरी रही है। 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने की अनुमति मिलने के बाद पहली रिलीज़ सूरज पे मंगल भारी थी, जो 15 नवम्बर को थिएटर्स में आयी। मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख़ ने फ़िल्म में मुख्य भूमिकाएं निभायीं। इसके बाद 11 दिसम्बर को इंदू की जवानी और 25 दिसम्बर को ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म शकीला रिलीज़ हुई थीं। हालांकि, सभी फ़िल्मों को थिएटर्स में अधिक दर्शक नहीं मिले। 

यह खबर भी पढ़े: बॉक्स ऑफिस पर 'Master का जलवा बरकरार, पहले Week में मचाई तबाही, जानिए टोटल कलेक्शन



from Entertainment News https://ift.tt/3651wtx
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments