Responsive Ad

जब कान फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा हुई थी उप्स मूमेंट का शिकार, ड्रेस की जिप...

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई बार उप्स मूमेंट का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका ने कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसमें प्रियंका उप्स मूमेंट का शिकार होते- होते बची थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कांस के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने एक किस्सा भी शेयर किया है। प्रियंका ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'मैं बाहर से शांत दिख रही हूं लेकिन किसी को शायद ही पता है कि मैं अंदर से बुरी तरह परेशान हो रही थी। इस विंटेज ड्रेस की जिप टूट गई थी, जब यह चढ़ाया जा रहा था।'

प्रियंका ने आगे लिखा, 'ये सब तब हुआ जब कान में पिछले साल मुझे रेड कार्पेट पर उतरने के लिए कुछ मिनट ही बाकी थे।' इसके बाद प्रियंका ने ये भी बताया कि इसका हल कैसे निकाला गया। उन्होंने लिखा, 'इसका हल? मेरी अद्भुत टीम ने मेरी ड्रेस को 5 मिनट में सिला!'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि वो इस तरह मज़ेदार बिहाइन्द द सीन स्टोरी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहेंगी। प्रियंकी के किस्से को पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है कि उनके साथ भी ऐसा हो चुका है।



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/2NHIiDX
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments