Responsive Ad

कार्तिक और जान्हवी में हुई अनबन, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो?

नई दिल्ली। बॉलिवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। यह देखकर कार्तिक और जान्हवी दोनों के फैन्स हैरान में हैं।

इस महीने की शुरुआत में कार्तिक और जान्हवी को साथ में गोवा के बीच पर देखा गया था। ऐसा माना जा रहा था कि दोनों रोमांटिक डेट पर गए हैं। फिर दोनों को साथ में मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। अब इन दोनों को एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने की खबर तब आई है जबकि सुनने में आ रहा है कि 'दोस्ताना 2' की शूटिंग में देरी हो चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम को लंदन जाना था लेकिन एक बार फिर इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण लगे सख्त लॉकडाउन के कारण इसे टाल दिया गया है।

'दोस्ताना 2' कार्तिक और जान्हवी की साथ में पहली फिल्म होगी। इनके साथ फिल्म से लक्ष्य बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे हैं। अगर कार्तिक और जान्हवी के बीच कोई अनबन हो गई है तो निश्चित तौर पर इस फिल्म पर इसका फर्क जरूर पड़ेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी ने हाल में अपनी अगली फिल्म 'गुड लक जेरी' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा जान्हवी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफसाना' में भी नजर आएंगी। कार्तिक भी अपनी अगली फिल्म 'धमाका' की शूटिंग कर रहे हैं। कार्तिक कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' में भी नजर आने वाले हैं।


 



from Sanjeevanitoday https://ift.tt/3qTXDjc
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments