Responsive Ad

उर्वर्शी रौतेला ने मां के जन्मदिन पर कटवाया सोने का केक, देखें फोटो

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपनी मां के जन्मदिन पर खास सरप्राइज दिया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ भी साझा की हैं। इस खास मौके पर उर्वशी ने अपनी मां को असली गोल्ड प्लेटेड केक का सरप्राइज दिया । इसकी जानकारी खुद उर्वशी ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी। इसके साथ ही उर्वशी ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की है। 

Urvashi Rautela

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा-' अपनी मां के बर्थडे पर रीयल गोल्ड प्लेटेड केक का सरप्राइज दिया। हैपी बर्थडे मॉम मीरा रौतेला। मैं चाहती हूं कि आप जानें कि मैं आपके बिना कुछ नहीं हू लेकिन आप साथ हैं तो सब कुछ हूं। लव यू। हर दिन मैं उठती हूं तो शुक्रिया कहने के लिए हमेशा आप होती हैं। मेरे पास आपका गाइडेंस है, आपका स्नेह, आपका प्यार औऱ आपका दिल है। कोई ऐसा है जो मझे बिना शर्त के प्यार करता है, सही होऊं या गलत आप हमेशा मेरी मां हैं। मेरे दिल में आपकी जगह कोई और नहीं ले सकता। मैं आपको हमेशा, हमेशा प्यार करती हूं। भले ही मैं कहीं भी जाऊं या जिससे भी मिलूं, आप हमेशा मेरे लिए नंबर 1 हैं।'

Urvashi Rautela

इन तस्वीरों में उर्वशी ब्लू कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं।वहीं, उर्वशी की मां मीरा रौतेला  ब्लैक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उर्वशी और उनकी मां की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती है।

Urvashi Rautela

वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी  रौतेला जल्द ही  फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में इजिप्ट एक्टर मोहम्मद रामादान के साथ काम करती नजर आएंगी।

यह खबर भी पढ़े: कंगना की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज, एक्ट्रेस बोलीं- BMC मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है, हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे



from Entertainment News https://ift.tt/385XxOQ
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments