शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी का निधन, परेश रावल ने ट्वीट कर बताया भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी के पिता अरविन्द जोशी का शुक्रवार की सुबह मुंबई के नानावटी अस्पताल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। कोमल नाहटा ने ट्वीट कर लिखा-'गुजराती थियेटर के अनुभवी और सम्मानित अभिनेता-निर्देशक अरविंद जोशी का निधन हो गया है। उनके बेटे शरमन जोशी, बेटी मानसी जोशी रॉय और पूरे परिवार के प्रति संवेदना।'
Irreparable loss to Indian theatre; with grief we say goodbye to the noted actor Shri Arvind Joshi. A stalwart, a versatile actor, an accomplished thespian, are the words that come to mind when I think of his performances. My condolences to @TheShermanJoshi & family.AUM SHANTI
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) January 29, 2021
अरविन्द जोशी गुजराती थियेटर का एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने गुजराती के साथ -साथ कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। अरविन्द जोशी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। फिल्म अभिनता परेश रावल ने भी अरविन्द जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। परेश रावल ने ट्वीट कर लिखा-'भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दु:ख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कह रहे हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमन जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदना। ओम शांति।'
अरविन्द जोशी को गुजराती थियेटर में उनके किये गए काम की वजह से जाना जाता है। उन्होंने गुजराती के साथ-साथ हिंदी की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें साल 1975 में आई रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' भी शामिल हैं। हालाँकि इस फिल्म में अरविन्द ने बहुत छोटी सी भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अरविन्द जोशी ने संजीव कपूर के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद वह इत्तेफाक और अपमान की आग जैसी कई फिल्मों में नजर आये। अरविन्द जोशी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है उनका निधन भारतीय रंगमच और कला की बड़ी क्षति है।
from Sanjeevanitoday https://ift.tt/36jGGqj
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments