Responsive Ad

Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में सनी लियोनी की होगी धमाकेदार एंट्री, सलमान से घरवाले करेंगे इस कंटेस्टेंट की शिकायत

नई दिल्ली। टीवी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों तगड़ा घमासान मचा हुआ है। अब वीकेंड का वार में पहली बार सलमान खान के सामने एक नया मुद्दा उठाया जाएगा।  सभी घरवाले विकास गुप्ता को अपने निशाने पर ले लेंगे। सभी एकमत होकर बताएंगे कि घर में विकास सबसे ज्यादा खाते हैं। 

Sunny Leone

उनके ज्यादा खाने की वजह से राशन जल्दी खत्म होता है और दूसरों को भी दिक्कत होने लगती है। सबसे पहले ये मुद्दा अली गोनी उठाएंगे और विकास को आईना दिखाने की कोशिश करेंगे। जब विकास ऐलान कर देते हैं कि वे घर पर अपना खाना खुद ही पकाएंगे, इस पर बिफरे अली गोनी उन्हें मुंहतोड़ जवाब देते हैं। वे कहते हैं- एक इंसान अपने लिए खुद पकाएगा और बाकी 11 साथ में बनाएंगे। ऐसा कोई नियम नहीं है। आप हमेशा ऐसे ही क्यों टपक जाते हो। अब इस विवाद पर सलमान खान का क्या रिएक्शन रहता है, वो देखना दिलचस्प रहेगा। 

Sunny Leone

इसी बीच खबर हैं कि दर्शकों के लिए वीकेंड का वार पर एक और सरप्राइज दिखने वाला है। सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रोमो में सनी लियोनी को देखा जा सकता है। वे भी एक स्पेशल टास्क के लिए घर में एंट्री लेने जा रही हैं। 

Sunny Leone

सनी लियोनी ने देश के सबसे बड़े रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था, अब वे एक गेस्ट के रूप में सीजन 14 में नजर आने वाली हैं। उन्हें क्या टास्क दिया जाएगा ये अभी के लिए सस्पेंस है। 

यह खबर भी पढ़े: नया साल मना मुंबई वापस लौटे आलिया-रणबीर और दीपिका-रणवीर



from Entertainment News https://ift.tt/2KUaF0H
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments