समुद्र के बीच येलो बिकिनी में नजर आई दिशा पाटनी, फोटो देख ठंडी में होगा गर्मी का एहसास
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। हाल ही में दिशा ने येलो बिकिनी में एक फोटो पोस्ट की है, जिसे महज़ दो घंटों में 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी इस फोटो में दिशा समंदर के बीचों बीच सर्फ बोर्ड पर खड़ी नज़र आ रही हैं और उनके हाथ में एक स्टिक है।
दिशा ने इस तस्वीर के साथ लिखा- एक्वामैन वाली फीलिंग आ रही है। तस्वीर में दिशा की परफेक्ट फिगर नज़र आ रही है। दिशा की फोटो पर तमाम फैंस ने कमेंट में आग की इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं ज़ाहिर की हैं। दिशा की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें नेशनल क्रश कहती है।
दिशा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी वैकेशन की फोटो पोस्ट करती हैं। दिशा के करियर की बात करें तो इस साल की शुरुआत में वो मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखी थीं। इस फ़िल्म में दिशा ने फीमेल लीड रोल निभाया था। अनिल कपूर भी एक अहम किरदार में थे। अगले साल दिशा सलमान ख़ान के साथ राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में दिखने वाली हैं।
दिशा, टाइगर के साथ लम्बे अर्से से रिलेशनशिप में हैं। उनके परिवार के साथ वो छुट्टियां मनाने भी जाती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते पर कुछ नहीं बोला है। दिशा ने टाइगर के साथ बाग़ी 2 में फीमेल लीड रोल निभाया था। बाग़ी 3 के एक गाने में उन्होंने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।
यह खबर भी पढ़े: पति जैद को गोद में उठाये गौहर खान की मस्ती भरी तस्वीर हुई वायरल
from Entertainment News https://ift.tt/3aW4Vhw
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments