फातिमा सना शेख के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के मुंबई स्थित घर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। एक्ट्रेस स्ने तुरंत फायर डिपार्टमेंट को फोन लगाया, जिन्होंने मौके पर तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एक्ट्रेस ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को दी है।

फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फायर बिग्रेड के गाड़ी की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ''मेरे घर पर आग लग गई थी। घबराहट में मैंने फायर डिपार्टमेंट को फोन किया। उन्होंने कुछ दी देर में घर पर आकर स्थिति को संभाल लिया। थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट।''

फातिमा सना शेख का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वहीं उनके फेंस इस खबर को सुनकर काफी हैरान हैं। फैंस लगातार एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कमेंट कर न सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं बल्कि चिंता भी जाहिर कर रहे हैं।

एक्ट्रेस हाल ही में अनुराग बासु की फिल्म लूडो में नजर आई थीं। इसके बाद उनकी फिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया है। इस फिल्म का निर्देशन तेरे बिन लादेन फेम डायरेक्टर अभिषेक शर्मा ने किया है।
यह खबर भी पढ़े: ट्विटर पर #DiljitVsKangana कर रहा है ट्रेंड, सोशल मीडिया पर आई Memes की बाढ़
from Entertainment News https://ift.tt/33GyQGb
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments