Responsive Ad

नीतू कपूर और रणबीर कपूर के साथ एक ही फ्रेम में नजर आये रणवीर सिंह, नीतू ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा- नए साल की शुरुआत...

नई दिल्ली। अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ उनके लाडले बेटे रणबीर कपूर और अभिनेता रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं। एक ही फ्रेम में दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, नीतू कपूर और उनका परिवार नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान के रणथम्बौर पहुंच चुके हैं। जहां इन सब के अलावा मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद हैं। वहीं नीतू कपूर ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ सेल्फी लेकर उसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ साझा किया। इसके साथ ही नीतू ने इसके कैप्शन में लिखा-' नए साल की शुरुआत।'

तस्वीर को देखकर यह अंदाजा साफ लगाया जा सकता हैं कि नीतू कपूर, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह नए साल का स्वागत करने के लिए काफी उत्साहित हैं। खास बात यह हैं कि रणथम्भौर में इस साल नए साल का जश्न मनाने के लिए रणबीर कपूर के साथ  नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, भारत और समायरा साहनी, रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, उनकी मां सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी वहां मौजूद हैं, जिसके  बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि भट्ट और कपूर परिवार की मौजूदगी नए साल का जश्न मनाने के साथ-साथ रणबीर और आलिया की सगाई के लिए भी हैं। बहरहाल, इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा या पुष्टि नहीं हुई हैं कि रणबीर और आलिया नए साल का जश्न मनाने के साथ सगाई कर के फैंस को खुशखबरी देंगे।

यह खबर भी पढ़े: तीनों कृषि कानूनो पर रक्षा मंत्री बोले- हमारी सरकार संशोधन करने के लिए तैयार, लेकिन कम से कम 2 साल...

यह खबर भी पढ़े: प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टियां, शिक्षा विभाग का आदेश जारी



from Entertainment News https://ift.tt/2WShnGU
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments