B day spl: पंकज कपूर की पहली पत्नी और शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम का आज 62 वां जन्मदिन, जानिए उनकी संघर्षों की दुख भरी कहानी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा अजीम का आज 62वां जनमंदिन है। उनका जन्म 2 दिसंबर 1958 को दिल्ली में हुआ। नीलिमा के जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी ये अनसुनी बातें..
अभिनेता शाहिद कपूर की मां और पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम को अपने पति से अलग हुए 36 साल हो गए हैं। इन 36 सालों में नीलिमा ने दो शादी करके आगे बढ़ीं। नीलिमा अजीम, पंकज कपूर की पहली पत्नी थीं।

पिंकविला से बातचीत के दौरान नीलिमा अजीम ने कहा कि मैं अलग नहीं होना चाहती थी लेकिन पंकज कपूर काफी आगे बढ़ चुके थे। ये मेरे लिए ये हजम करना बहुत मुश्किल था, लेकिन उसके पास भी अपनी वजह थीं। हमारी दोस्ती तब से थी जब में 15 साल की थी। शाहिद के होने के तीन साल के बाद दोनों ने तलाक लिया और अलग हो गए।

नीलिमा ने आगे बताया कि पकंज के पास मेंरे से अलग होने के पास बहुत अच्छा कारण था और मैंने उसे भली भांति समझा भी हमारा तलाक हम दोनों के लिए ही बहुत कष्टदायी था। लेकिन, हमारा दिल टूट चुका था। अभी सब ठीक है। आज वह अपने परिवार के साथ हैं और बहुत अच्छे से रह रहे हैं। मैं उनकी भले के लिए कामना करती हूं।

उन्होंने कहा कि 3 साल के शाहिद को लेकर अलग होना बहुत मुश्किल था। तलाक के बाद अपने दोस्तों, फैमिली की मदद से वापसी की। मुझे शादी टूटने के दर्द से उबरने में थोड़ा वक्त लगा था लेकिन कुछ सालों बाद मैं इस सदमे से बाहर आ गई थी। क्योंकि शाहिद मेरे पास था और तब वो मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा। समय के सात उसने मुझे पूरा सपोर्ट किया। अब नीलिमा अपने बेटे शाहिद के साथ रहती हैं।

बता दें कि तलाक के बाद पंकज कपूर ने 1989 में एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से शादी कर ली। पंकज और सुप्रिया के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम रूहान कपूर है और बेटी सना कपूर हैं। सना फिल्म 'शानदार' में काम कर चुकी हैं। नीलिमा और पंकज कपूर की शादी साल 1979 में हुई थी इसके बाद 1981 में शाहिद कपूर जन्म हुआ और 1984 में नीलिमा और पंकज एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने 1991 में राजेश खट्टर से शादी की लेकिन वो भी नहीं चली और ईशान खट्टर के जन्म के बाद 2001 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद नीलिमा ने 2004 में रजा अली खान से शादी और वो भी 2009 में टूट गई।
यह खबर भी पढ़े: किम शर्मा को डेट कर रहे हैं अमित साध? एक्टर ने दिया ये जवाब
from Entertainment News https://ift.tt/3mvJWoR
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments