Responsive Ad

बॉलीवुड के लिए किसी काल से कम नहीं गुजरा साल 2020, इन बड़े स्टार्स ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली । फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 किसी काल से कम नहीं रहा है। कोरोना वायरस की वजह से इस साल लाखों लोगों के साथ बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। 

इरफान खान
अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रेल 2020 को इस दुनिया से अलविदा कहा था। एक्टर लगभग तीन साल से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमार से जंग लड़ रहे थे। जिसका इलाज करवाने वो लंदन भी गये थे। एक्टर की तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन 29 अप्रेल को उनकी तबीयत अचानक ज्याद बिगड़ गई और मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। 

ऋषि कपूर
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखरी सांस ली। ऋषि कपूर 67 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे। 

वाजिद खान
मशहूर संगीतकार वाजिद खान ने 1 जून को दुनिया से अलविदा कहा। वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही थी। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। 

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट में सुसाइड कर लिया था, जिसके बाद बज उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा। बता दें कि सुशांत ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। 

सरोज खान
बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। सरोज खान काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 

जगदीप 
मशहूर अभिनेता सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप का जुलाई महीने में मुंबई में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। बढ़ती उम्र के चलते वह बीमार थे। उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में हुआ था।

समीर शर्मा
बता दें कि टीवी एक्टर समीर शर्मा ने अगस्त महीने में खुदकुशी कर ली थी। समीर शर्मा क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में काम कर चुके हैं। 44 साल के समीर ने मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली थी। 

एसपी बालासुब्रमण्यम
प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम उर्फ एसपीबी ने आज (25 सितंबर) अंतिम सांस ली। वह 74 वर्ष के थे। एसपीबी ने एक गायक, अभिनेता, संगीत निर्देशक, डबिंग कलाकार और फिल्म निर्माता के रूप में कई भाषाओं में काम किया था। उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध हिंदी गीतों में हम बने तुम बने, पहला पहला प्यार, दिल दीवाना, वाह वाह रामजी आदि शामिल हैं। 

फराज खान
फिल्म ‘मेंहदी’ में रानी मुखर्जी के पति का किरदार निभाने वाले एक्टर फराज खान का निधन 4 नवंबर को हुआ। 46 साल के फराज बेंगलुरु के अस्पताल में अंतिम सांस ली। लंबे समय से बीमार चल रहे फराज की जानकारी पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर दी थी। 

दिव्या भटनागर
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का निधन 7 दिसंबर हो गया है। पिछले कुछ दिन से वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही एक्ट्रेस कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। खबर है कि उन्हें निमोनिया हुआ था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा था, जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वेंटिलेटर पर कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं दिव्या ने अब हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़ दिया है। वह 34 साल की थीं।  

वीजे चित्रा
मशहूर साउथ एक्ट्रेस और वीजे चित्रा 9 दिसंबर को एक होटल रूम में मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि वीजे चित्रा ने देर रात शूटिंग कर कमरे में लौटी थी। शूटिंग के बाद उन्होंने अपने होटल रूम में भी चेक इन किया था, लेकिन बाद में होटल की रिसेप्शनिस्ट को उनके मृत होने की जानकारी मिली। 

यह खबर भी पढ़े: साल 2020 में सबसे ज्यादा इन 10 फिल्मों को लोगों ने किया पसंद, नंबर 1 को कभी नहीं भूल पाएंगे आप



from Entertainment News https://ift.tt/3hx7YOy
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments