फार्महाउस पर गाय भैंसों को चराते हुए दिखे धर्मेंद्र, बोले- प्यार ही प्यार मिलता है बे-जबान इन साथियों से..देखें VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों फार्महाउस पर समय बिता रहे है। उन्हें अक्सर अपने मवेशियों के साथ समय गुजारते हुए देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने एक वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में गाड़ी पर सवार हैं और वह गाय भैंसों को चरते हुए देख रहे हैं।
इस तरह धर्मेंद्र का भैंसें और गायों का चराने का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और फैन्स के इसे लेकर रिएक्शन भी आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों, प्यार ही प्यार मिलता है बे-जबान इन साथियों से...अच्छी घास दावत है...जहां दिख जाए वहीं ले जाता हूं अपने इन साथियों को...' इस तरह वीडियो में भी धर्मेंद्र का अपने इन मवेशियों को लेकर प्यार साफ देखा जा सकता है और वह बहुत ही प्यार के साथ इन्हें घास खाते हुए देख रहे हैं।
(◍•ᴗ•◍)❤ ☘🍀🐄🐄🐃🐃🐃🌱🍃
— Jelly 💞 Singh (@AapkaJellySingh) November 16, 2020
.. ..
' L '.' '
>>--`. U >----->>
`. V .'
`. .`
@aapkadharam bhaji staystrong 👍 pic.twitter.com/UpXQRRBHQh
बता दें कि 84 वर्षीय धर्मेंद्र कुछ खास मौकों पर ही मुंबई जाते हैं और फिर अपने फार्महाउस पर वापस लौट आते हैं। लॉकडाउन का पूरा समय धर्मेंद्र ने अपने ही फार्महाउस पर गुजारा है। वैसे भी धर्मेंद्र का यह फार्महाउस है भी बहुत ही खूबसूरत और इसके वीडियो और फोटो एक्टर समय-समय पर अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते हैं।
यह खबर भी पढ़े: अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध
from Entertainment News https://ift.tt/3nCjpGF
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments