Responsive Ad

अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी और अपने बेटे के Video किए शेयर, बोले- मेरे साथ और कितना गलत करोगी? मैं तुम्हारी लिमिट देखना चाहता हूं

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने एक्ट्रेस और अपने बेटे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में श्वेता, अभिनव को अपने घर में एंट्री नहीं करने दे रही हैं। अभिनव ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी अच्छाई का फायदा उठाया गया है। पहले मेरे बच्चे को मुझसे मई से लेकर सितंबर तक अलग रखा। जब उसे कोरोना हुआ और वह तुम्हारे साथ नहीं आना चाहता था तब मैंने तुम्हें आने दिया और बेटे को मनाया।

अभिनव ने आगे लिखा, लेकिन तुमने मेरे साथ क्या किया। तुम उसे लेकर भाग गई। कल मैंने बड़ी मुश्किल से उसे ढूंढा और तुमने मुझे एक सेकेंड भी उसे देखने नहीं दिया। तुम मेरे साथ और कितना गलत करोगी? मैं भी तुम्हारी लिमिट देखना चाहता हूं।

अभिनव ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें अभिनव घर में जाने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें मना कर देती हैं। श्वेता कहती हैं, मेरे घर में मत आओ। फिर अभिनव कहते हैं, धक्का मत दो। अभिनव ने और भी वीडियोज शेयर किया है जिसमें उनका कहना है कि श्वेता बिना उन्हें बताए बेटे को लेकर घूम रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ussi din Same Day

A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on

एक वीडियो को शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा, जिस दिन बेबी को मुझे थोड़ी देर के लिए मिलाया और फिर गायब हो गई और मैं दरवाजे पर बेल बजाता रहा। यह उस दोपहर का वीडियो है और बेबी बोल रहा है तुम होटल नहीं आए। इससे पहले अभिनव ने श्वेता पर बेटे रेयांश को लापता करने का आरोप लगाया था। अभिनव ने कहा था कि श्वेता ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है और वह उनसे बात नहीं कर रही हैं।

अभिनव ने कहा था, 'श्वेता को जब कोविड-19 हुआ था और जब वह शो की शूटिंग कर रही थीं, तब मैं हमारे बेटे का ध्यान रख रहा था। 25 अक्टूबर से मेरा बेटा रेयांश नहीं मिल रहा है। मुझे नहीं पता वह कहां है। वह मेरे साथ 40 दिन तक रहा, लेकिन पिछले रविवार से श्वेता मेरे बेटे को किसी अनजान जगह ले गई हैं और मुझे नहीं बता रही हैं। रविवार से मैं श्वेता को फोन करने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा था, 'मैं श्वेता के घर गया, लेकिन वह मुझसे नहीं मिलीं। श्वेता ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। पांच दिनों से मैंने अपने बेटे को नहीं देखा। मैं श्वेता के शो के सेट पर भी गया। प्रूफ के लिए मैंने वीडियो भी बनाया, लेकिन श्वेता ने मुझे कुछ नहीं बताया।'

यह खबर भी पढ़े: अर्नब गोस्वामी मामले में आगे आई कंगना रनौत, कहा- आप थर्ड वर्ल्ड कंट्री डिजर्व करते हैं जो कि दुनिया की सबसे भ्रष्ट सोसाइटी है



from Entertainment News https://ift.tt/3eKlc9a
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments