Responsive Ad

एक बार फिर कविता कौशिक और एजाज खान के बीच हुआ जमकर झगड़ा, देखें प्रोमो VIDEO

नई दिल्ली। टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस 14 के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगें कि एक बार फिर कविता कौशिक और एजाज खान के बीच काफी तीखी बहस होगी। कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कविता और एजाज एक-दूसरे से झगड़ते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में कविता कौशिक किचन की सफाई को लेकर शिकायत कर रही हैं। वह कहती हैं, 'सुबह से काउंटर क्लीन नहीं हुआ है क्योंकि सारा दिन लोग खाना बनाते हैं।' इस पर एजाज खान बोलते हैं, 'जब हम बोलेंगे न तब साफ होगा।' इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Colors TV (@colorstv)

बिग बॉस 14 में कविता कौशिक और एजाज खान के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शो में दूसरी पारी शुरू करने के बाद अब एक बार फिर कविता और एजाज में ठन गई है। अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच झगड़ा होता नजर आएगा। 

प्रोमो वीडियो में वे दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते दिखे। कविता ने गुस्से में एजाज को धक्का भी दिया। दोनों एक-दूसरे को अपने नजदीक ना आने की चेतावनी देते हैं। दोनों के बीच जबरदस्त बहसबाजी होती है। कविता के धक्का मारने से एजाज काफी गुस्सा हैं। 

यह खबर भी पढ़े: ट्रेडिशनल लुक में नोरा फतेही ने कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस के उड़ें होश



from Entertainment News https://ift.tt/38RybVG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments