VIDEO: प्रतीक बब्बर ने लगवाई नेल पॉलिश, बहन जुही बब्बर बोलीं- हे राम

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। वीडियो में वह नेल पेंट करवा रहे हैं। इस वीडियो पर उनकी बहन जुही बब्बर ने मजेदार कॉमेंट किया है।

बता दें कि प्रतीक बब्बर का सोशल मीडिया पर पोस्ट हमेशा मजेदार होता है। वह ट्रोल्स को बराबर से जवाब देते हैं। साथ ही मजेदार वीडियोज और तस्वीरें भी पोस्ट करते रहते हैं। उन्होंने अपने नेल पेंट करवाते हुए एक क्लिप पोस्ट की है। प्रतीक ने इसके जरिये अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में हिंट दी है। यह 2021 में नेटफ्लिक्स पर आएगा।
प्रतीक की इस वीडियो क्लिप पर उनकी बहन जुही ने लिखा है, 'हे राम'। वहीं प्रतीक ने इस पर हार्ट इमोजी बनाकर जवाब दिया है। वहीं 'सुपर 30' की ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिखा है कि मैं भी अपने नेल्स ठीक करवा रही हूं।
यह खबर भी पढ़े: VIDEO: नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को 1 महीना हुआ पूरा, सिंगर ने पति को किया KISS
from Entertainment News https://ift.tt/3q1TpGo
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments