Responsive Ad

Oscar की रेस में मलयालम फिल्म ‘जल्लीकट्टू’ की एंट्री, क्या कर पाएगी देश का नाम रोशन?

नई दिल्ली। साल 2019 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म जलीकट्टू ऑस्कर में देश का प्रतिनिधत्व करने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन लीजो जोस पेल्लिसेरी ने किया है। ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने से पहले इस फिल्म को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी दिखाया गया था। उस समय भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की गई थी।  

फिल्म की कहानी से लेकर निर्देशन तक, हर पहलू को काफी पंसद किया गया था। फिल्म को देख कई तरह की भावनाएं उमड़ कर आई थीं। अब जब जलीकट्टू को ऑस्कर में भी जगह मिलने जा रही है, तो उसके पीछे भी एक खास वजह है। 

बताया जा रहा है जूरी को जलीकट्टू की थीम काफी ज्यादा प्रभावित कर गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि इंसान, कई मायनों में जानवर से भी बदत्तर होते हैं। हर किरदार ने दर्शकों संग कनेक्ट किया है और संदेश भी खूबसूरती से दिया गया है। इसी वजह से इस फिल्म को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। लेकिन फिल्म के लिए ये राह भी इतनी आसान नहीं रही है। 

हिंदुस्तान की तरफ से भी 27 फिल्में रखी गई थीं। इस लिस्ट में छलांग, स्काई इज पिंक, गुलाबो सिताबो जैसी फिल्में भी शामिल थीं। लेकिन अब जब जलीकट्टू भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही है, तो हर कोई मेकर्स को शुभकामनाए दे रहा है। सभी को उम्मीद है कि ये फिल्म देश का नाम रोशन करने वाली है। 

बता दें कि इसे बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए चुना गया है। इस फिल्म में एंटोनी वर्गीज, चेंबन विनोद जोस, सैंथी बालाचंद्रन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

यह खबर भी पढ़े: KBC: 12वें सीजन की तीसरी करोड़पति बनीं अनुपा दास, 15 सवालों का सही जवाब देकर जीते 1 करोड़, लेकिन 7 करोड़ के सवाल पर...



from Entertainment News https://ift.tt/2V0swo6
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments