Responsive Ad

National Crush Of India 2020: रश्मिका मंदाना को गूगल ने घोषित किया नेशनल क्रश, देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें

नई दिल्ली। साउथ की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को सर्च इंजिन गूगल ने National Crush Of India 2020 Female घोषित किया। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम परिणामों में मिलता है। इसके बाद ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड होने लगीं। रश्मिका ने इसका स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर भी किया है। 

Rashmika Mandana

उन्होंने इसके साथ लिखा- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं... नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है। 24 साल की रश्मिका दक्षिण भारत के अलावा उत्तर भारत में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं। रश्मिका ने कन्नड़, तमिल और तेलुगु फ़िल्मों में काम किया है। 

रश्मिका ने 2016 में Kirik Party फ़िल्म से कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में रश्मिका की अदाकारी की ख़ूब तारीफ़ हुई थी और फ़िल्म उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में शामिल हुई।

Rashmika Mandana

2018 में रश्मिका ने Chalo फ़िल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया और अब सुल्तान फ़िल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। रश्मिका की अभी महज़ 10 फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, मगर फ़िल्मों की कामयाबी और अपने टैलेंट के बलबूते रश्मिका ने एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। 

Rashmika Mandana

ट्विटर पर उनके फैंस भी एक्ट्रेस के नेशनल क्रश बताये जाने पर काफ़ी जोश में हैं और बढ़-चढ़कर ट्वीट कर रहे हैं। रश्मिका को सबसे अधिक शोहरत उनकी फ़िल्म गीता गोविंदम के लिए मिली, जिसमें उन्होंने अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था। रश्मिका फ़िलहाल पुष्पा की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 

यह खबर भी पढ़े: Bigg Boss 14: वीकेंड का वार में जान कुमार सानू हुए घर से बेघर, फूट-फूटकर रोई निक्की तंबोली



from Entertainment News https://ift.tt/35WOq1G
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments