KBC: दूसरी करोड़पति बनी IAS अफसर मोहिता शर्मा, लेकिन 7 करोड़ के सवाल का नहीं दिया जवाब नहीं

नई दिल्ली। टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 12वां सीजन इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है। 17 नवंबर के दिन शो को इसकी दूसरी करोड़पति कंटेस्टेंट IAS अफसर मोहिता शर्मा मिल गई है। मोहिता से पूछा गया था ये 1 करोड़ का सवाल:
इनमें से किस विस्पोटक पदार्थ का पेटेंट सबसे पहली बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फेड्रिक हेनिंग ने करवाया था और जिसका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया।
इसका सही जवाब था- आरडीएक्स
मोहिता ने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन की मदद से सही जवाब दिया और वे 2020 की दूसरी करोड़पति बन गईं। वैसे आपको बता दें जब अमिताभ ने मोहिता से पूछा था कि आप को कैसा लग रहा है 1 करोड़ का सवाल तब उन्होंने कहा था- वो जो भी धनराशि जीतें लेकिन रात को सोते वक्त सुकून मिलना जरूरी है।
वो जैकपॉट जीतकर सात करोड़ रुपए भी जीत सकती थी, लेकिन उन्होंने आखिरी सवाल का जवाब नहीं दिया और गेम को खत्म कर दिया। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने मोहिता की धैर्य, विवेक की जमकर तारीफ की।
सवाल
बम्बई में वाडिया समूह ने इनमें से किस जहाज को 1817 में लॉन्च किया गया था, जो मौजूदा समय में भी युद्धक पोत के तौर पर ब्रिटिश रॉयल नेवी में तैनात है:
ए- एचएमएस मिंडेन
बी- एचएमएस कॉर्नवॉलिस
सी- एचएमएस त्रिंकोमाली
डी- एचएमएस मिनी
इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन सी यानी एचएमएस त्रिंकोमाली था। मगर दुविधा की वजह से मोहिता ने 1 करोड़ रुपए पर ही क्विट करना मुनासिब समझा और जीत कर गईं एक करोड़ रुपए। उन्होंने ऑप्शन बी पर गेस किया। ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि मोहिता ने बिल्कुल सही फैसला किया।
मोहिता 2017 बैच की IPS अफसर हैं जो कि वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं। उन्होंने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अफसर रुशल गर्ग से शादी कर ली। मोहिता मूल रूप से हिमाचल के कांगड़ा की हैं। बाद में उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। उनके पिता मारुति कंपनी में काम करते थे और उनकी मां गृहिणी हैं। मोहिता का ससुराल चंडीगढ़ में हैं।
हाल ही में उनके नेतृत्व में पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई थी और कई गोदामों को सील किया गया था। इन गोदामों में चोरी छिपे सरकारी सामान बेचा जा रहा था। शो में उन्होंने तमाम चीजों का क्रेडिट पति राहुल गर्ग को दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति खुद भी पिछले 20 साल से केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़े: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब
from Entertainment News https://ift.tt/35H94D3
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments