आयुष शर्मा ने शादी की छठीं सालगिरह पर पत्नी अर्पिता खान शर्मा के लिए लिखा खूबसूरत पोस्ट

नई दिल्ली। अभिनेता आयुष शर्मा और सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा आज अपनी शादी की छठीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए आयुष शर्मा ने बुधवार को अपनी पत्नी अर्पिता खान शर्मा के लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।
आयुष शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अर्पिता की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'सालगिरह मुबारक हो मेरी प्यारी अर्पिता खान शर्मा..हमारी शादी को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं आपको हमेशा से जानता हूं। छोटे पलों में खुशियां ढूंढने और बच्चों की तरह मासूम होने के 6 साल..आपके जैसा पार्टनर पाकर सौभाग्यशाली हूं। हमेशा प्यार।'
वहीं अर्पिता ने भी आयुष संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा है। अर्पिता ने लिखा-'मेरे दोस्त से लेकर पति बनने तक, मैंने हर सफर को तुम्हारे साथ जीने का फैसला किया। सालगिरह मुबारक हो मेरा प्यार। ये पहली बार है, जब हम साथ में सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं, लेकिन आप जो कर रहे हैं, मैं उसके लिए खुश हूं। खुशियों, झगड़ों और साथ में रहने के और भी साल..आई मिस यू और लव यू आयुष शर्मा।'
अर्पिता और आयुष की मुलाकात साल 2013 में एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पहली नजर में ही एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों अक्सर बातें करने और मिलने लगे। कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आयुष और अर्पिता ने परिवार की सहमति से 18 नवम्बर, 2014 को शादी कर ली। आयुष और अर्पिता के दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयात हैं।
यह खबर भी पढ़े: समझ नहीं आता, पीएम मोदी के राज में देश का विकास हो रहा है या विनाश- राहुल गांधी
यह खबर भी पढ़े: 20 नवंबर को ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक से शादी करने जा रही शीतल पांड्या, एक्ट्रेस ने बताई अपनी लव स्टोरी
from Entertainment News https://ift.tt/36PpecK
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments