बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देते हैं खेसारी लाल यादव, देखें फोटो

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक, डांसर और अभिनेता खेसारी लाल यादव के चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में हैं। खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों के साथ ही फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। फिटनेस के मामले में खेसारी बॉलीवुड सितारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक खास पहचान रखते हैं।


खेसारी लाल यादव इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्षों से होकर गुजरे हैं। खेसारी लाल यादव अपनी फिटनेस का भी खासा ख्याल रखते हैं। वो अक्सर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते हैं। उनकी फिटनेस किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं हैं।


वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं ऐसे में वो खुद भी फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। खेसारी ने अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। वो इंडस्ट्री में सिंगर बनने की चाह लेकर आए थे। लेकिन पैसे की किल्लत की वजह ये कर पाना मुश्किल था। ऐसे में खेसारी ने लिट्टी चोखा बेचकर पैसे जोड़े थे। इसके लिए उन्हें अपनी फोर्स की बड़ी नौकरी भी छोड़ना पड़ी। कुछ सालों बाद उनकी मेहनत रंग लाई और उनके एलबम निकले जिन्हें लोगों से बेशुमार प्यार मिला।



साल 2012 से खेसारी का फिल्मी सफर शुरू हुआ और उनकी फिल्म 'साजन चले ससुराल' ने उन्हें रातों रात भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी भी नहीं देखा।
यह खबर भी पढ़े: येलो ड्रेस में स्पॉट हुई अनुष्का शर्मा, फैन्स बोले- आठ महीने की प्रेग्नेंट नहीं लग रही
from Entertainment News https://ift.tt/2JfHp3a
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments