ट्रोलर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- अगर अभिषेक बच्चन नहीं होते, एक्टर ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लूडो के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फ़िल्म दिवाली के मौके पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। इन सबके बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय दिख रहे हैं। हाल ही में ट्विटर पर एक ट्रोलर एएनआई की फोटो का इस्तेमाल करते हुए अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश की। इसमें एक किसान दिख रहा है, जिसके बैकग्राउंड में पराली जलाई जा रही है। फोटो में दिखने वाले व्यक्ति का कुछ लुक अभिषेक बच्चन ने मिलती-जुलती दिख रही है। ट्रोलर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अगर अभिषेक 'बच्चन' नहीं होते।'

अभिषेक बच्चन ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा- मजेदार! लेकिन फिर तुमसे अच्छा दिख रहा है। यह पहली बार नहीं है, जब अभिषेक बच्चन ने ऐसा किया हो। वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। नेपोटिज़्म के नाम पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की तो एक्टर ने बड़ा मज़ेदार जवाब दिया था।

पहले अमित शुक्ला नाम के यूजर ने लिखा, 'आपको नहीं लगता आपको फिल्मों में काम सिर्फ अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से मिलता है।' यूजर के इस ट्वीट पर अभिषेकन ने जवाब दिया, 'काश जो आप कह रहे हैं सच होता। सोचिए कितना काम मिलता मुझे।'

फिल्म लूडो के बाद भी अभिषेक बच्चन कई फ़िल्मों में नज़र आने वाले हैं। भ्रष्ट नेता की भूमिका वाली फ़िल्म को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। वहीं, हर्षद मेहता पर बेस्ड फ़िल्म बिग बुल और बॉब बिस्वा में भी अभिषेक मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं। इसके अलावा ब्रीद 3 में उनके वापसी का इंतज़ार फैंस को है।
यह खबर भी पढ़े: शेप में आने के बाद अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखी कश्मीरा शाह, बिकिनी अवतार देख आप भी हो जाएंगें मदहोश
from Entertainment News https://ift.tt/3eQTjMU
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments