Responsive Ad

अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हुई हत्या, सीसीटीवी में दिखे चार संदिग्ध

नई दिल्ली। टीवी शो थेनमोझी बीए में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सेल्वाराथिनम की चेन्नई में हत्या कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज में घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाई दिए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को सेल्वाराथिनम सेट पर शूटिंग के लिए नहीं गए थे। वह उस दिन अपने दोस्त मणि के साथ एक सहायक निर्देशक के साथ रहे। रविवार की सुबह उन्हें एक फोन कॉल आया जिसके बाद वह चले गए। थोड़ी देर बाद उनके रूममेट को जानकारी मिली कि अभिनेता की हत्या हो गई है। इस खबर की सुनते ही वह हैरान रह गया। 

पुलिस ने घटना स्थल के पास काफी छानबीन की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। सेल्वाराथिनम एक श्रीलंकाई शरणार्थी थे जो पिछले 10 साल से भारत में रह रहे थे। इधर पुलिस ने जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें घटना स्थल के पास चार संदिग्ध दिखाए दिए। सीसीटीवी में सभी चारों संदिग्ध एक ऑटो रिक्शा के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं सीसीटीवी में एक जगह पर सेल्वाराथिनम की उन चारों के साथ संक्षिप्त बातचीत होती भी दिख रही है। पुलिस को इन चारों पर शक है।

अभिनेता के परिवार ने कहा कि सेल्वाराथिनम की किसी के साथ कोई पिछली दुश्मनी नहीं थी। उधर पुलिस सेल्वाराथिनम के कॉल रिकॉर्ड छान रही है। एक जांच अधिकारी ने कहा कि हमें फोन नंबरों का एक सेट भी मिला है, जिस पर अभिनेता ने लगातार फोन किए।

यह खबर भी पढ़े: नोरा फतेही के सॉन्ग 'नाच मेरी रानी' पर जापानी गर्ल्स ग्रुप ने किया जबरदस्त डांस, देखें VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/3nxu9pG
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments