पोल्का डॉट्स वाला मास्क पहन सुबह-सुबह काम पर निकली प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में है। शनिवार सुबह उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में पोल्का डॉट्स वाला मास्क पहने और फेस शील्ड पहने नजर आईं। ये तस्वीर प्रियंका ने तब क्लिक की जब वह सुबह सुबह काम पर रवाना हो रही थीं। इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, "वीकेंड पर सुबह सुबह काम के लिए रवानगी। चलो चलते हैं।"

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर फिल्म वी कैन बी हीरोज का टीजर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे जरा से समय के लिए ही नजर आई हैं। मगर इस टीजर से उनके कैरेक्टर का क्लू जरूर मिल रहा है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में फिल्म को लेकर अपने इमोशन्स भी शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा- इस फिल्म को शूट करते समय मैंने अच्छा वक्त बिताया। डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिगेज और इन सुपर किड्स के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया। उनकी नेमेसिस बनकर अच्छा लगा। आपको क्या लगता है कि कौन जीतेगा। वे या फिर मैं। नए साल पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही प्रियंका अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी।
यह खबर भी पढ़े: Birthday: चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का अफेयर सबसे ज्यादा इस मॉडल के साथ रहा, लेकिन ये 4 एक्ट्रेसेस भी...
from Entertainment News https://ift.tt/3nM8H0d
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments