अर्नब गोस्वामी मामले में आगे आई कंगना रनौत, कहा- आप थर्ड वर्ल्ड कंट्री डिजर्व करते हैं जो कि दुनिया की सबसे भ्रष्ट सोसाइटी है

मुंबई। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े 2018 के एक मामले में सोमवार को रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया है। इसी बीच इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एंट्री कर ली है।
कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर सावल खड़े किए हैं। कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अर्नब की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि अर्नब को टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि उन्होनें अपने चैनल पर महाराष्ट्र सरकार को लेकर कई बातें कही हैं।
People like Arnab n me rather than enjoying our success and popularity we go against the world and fight for you all if this #IamIndianAndIdontSupportArnab is what we get back, remember you deserve to suffer in a third world country which is the most corrupt society in the world.
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 9, 2020
कंगना ने लिखा, “मेरे और अर्नब जैसे लोग अपनी सक्सेस और पॉप्युलैरिटी एंजॉय करने की जगह, हम दुनिया के खिलाफ जा रहे हैं और आप लोगों के लिए लड़ रहे हैं। अगर बदले में हमें, मैं इंडियन हूं और मैं अर्नब को सपोर्ट नहीं करता हूं, मिल रहा है तो याद रखिए आप थर्ड वर्ल्ड कंट्री डिजर्व करते हैं जो कि दुनिया की सबसे भ्रष्ट सोसाइटी है।”
Arnab ji is being tortured for exposing drug mafia and child trafficking business in Bullydawood and of course calling Sonia ji by her original name #ArnabGoswami pic.twitter.com/h5uYpgKmNo
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) November 8, 2020
कंगना एक और ट्वीट में लिखती हैं, “ये सत्ताओं के ठेकेदार गरीबों का हक मार के जो बैठे हैं, बड़े विचार हैं। ये किस्मत के मारे हमसे पूछते हैं। ये इरादे हमारे, हम को इस लड़ाई से क्या हासिल होगा तानाशाहों, एक घर बनाया था, वह भी तुड़वा के बैठे हैं #WeWantArnabBack”।
यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बड़ी खबर, पूरी तरह से फिट हुआ टीम का स्टार तेज गेंदबाज
यह खबर भी पढ़े: IPL 2020/ आज का मुकाबला जीतकर पांचवी बार चैंपियन बन सकती है मुंबई इंडियंस, सचिन तेंदुलकर ने कही ये बड़ी बात
from Entertainment News https://ift.tt/2Iggsfn
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments