टाइगर श्रॉफ ने फिल्म गणपत का फर्स्ट लुक शेयर किया, बोले- एक्शन, थ्रिलर और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी ये फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना चुके हैंडसम अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गणपत' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। निर्माताओं ने मंगलवार को फिल्म से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।
तरण ने फिल्म से टाइगर के फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा-'टाइगर श्रॉफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गणपत' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित एवं वासु भगनानी, विकास बहल, जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित हैं। फिल्म की शूटिंग 2021 के मध्य में शुरू होगी। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।'
Yaaron ka yaar hu ❤️, dushmano ka baap hu!
Presenting #GanapathFirstLook
#VikasBahl @vashubhagnani @jackkybhagnani @honeybhagnani #GoodCo @poojafilms pic.twitter.com/Yl3410EYOs
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) November 10, 2020
फिल्म के इस फर्स्ट लुक को अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया हैं। टाइगर ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को को ट्विटर पर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा-'यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं! प्रस्तुत है गणपत फर्स्ट लुक।'
सोशल मीडिया पर फिल्म के इस फर्स्ट लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में टाइगर एक कुर्सी पर बैठे हुए है और उनके हाथ में सिगरेट है। फिल्म के इस फर्स्ट लुक में उनकी जबरदस्त बॉडी हर किसी का ध्यान खींच रही है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर भी जारी हुआ था जिसमें टाइगर का बैक लुक दिखाई दे रहा था।
टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म दो भागों में बनाई जाएगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू होगी। इस फिल्म को जैकी भगनानी, वासु भगनानी और दीपशिखा देशमुख संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे, जबकि फिल्म का निर्देशन विकास बहल करेंगे। यह फिल्म साल 2022 में रिलीज होगी। 'गणपत भाग 1' के अलावा टाइगर साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती 2' और 'बागी 4' में भी नजर आएंगे।
from Entertainment News https://ift.tt/38J3L8f
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments