Responsive Ad

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में कैमियों रोल निभा रहे शाहरुख खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को लेकर खबर आ रही हैं कि वह अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियों रोल निभा सकते है। लेकिन शाहरुख खान के इस किरदार के लिए निर्देशक आमिर खान बने है। शाहरुख अपने परिवार के साथ कुछ ही समय पहले दुबई से लौटे हैं। वहां वह अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का इंडियन प्रीमियर लीग में उत्साहवर्धन कर रहे थे। अब उनकी टीम आईपीएल से बाहर हो गई है तो वह दुबई से अपने घर वापस लौट आए हैं। 

SHAHRUKH KHAN

सूत्र बताते हैं कि दुबई रवाना होने से पहले ही शाहरुख ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में अपने कैमियो किरदार की शूटिंग पूरी की थी। फिल्म में शाहरुख के जितने भी दृश्य हैं, सभी को फिल्म के मुख्य अभिनेता आमिर खान ने खुद फिल्माया था। वैसे तो आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं। लेकिन, जब फिल्म में शाहरुख को फिल्माने की बारी आई तो निर्देशक की टोपी खुद आमिर ने पहनी और शाहरुख के सभी दृश्य फिल्माए। फिर शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों ने साथ में कुछ समय भी बिताया। उस समय इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में ही चल रही थी। उनके साथ अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। 

SHAHRUKH KHAN

अपने गर्भवती होने की वजह से करीना ने अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही खत्म कर दी है। शाहरुख ने वर्ष 2018 में आई अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद से अपनी किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, उसके बाद से वह दूसरी फिल्मों में कैमियो जरूर करते रहे हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख एक वैज्ञानिक के रूप में कैमियो करते हुए नजर आएंगे। वहीं, आर माधवन के निर्माण और निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट' में भी शाहरुख का एक कैमियो रहेगा।

SHAHRUKH KHAN

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान इस महीने के आखिर तक यशराज फिल्म्स की मेगा बजट फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू करेंगें। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के भी काम करने की चर्चाएं हैं। लेकिन, अब तक न तो यशराज फिल्म्स ने और न ही खुद शाहरुख खान ने इसके बारे में कोई आधिकारिक एलान किया है। 

यह खबर भी पढ़े: Laxmii Movie Review: अक्षय और कियारा की 'लक्ष्मी' ट्रांसजेंडर्स समाज के प्रति लोगों की सोच बदलने का दे रही है संदेश



from Entertainment News https://ift.tt/2Ip70GR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments