विदेशों में जमकर बरसी अक्षय कुमार की ‘लक्ष्मी’, कमा डाले इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘लक्ष्मी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देश में तो प्यार मिला ही है साथ ही विदेशों में भी इसकी अच्छी कमाई हो रही है। यह फिल्म हिट साबित हुई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने विदेशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा शेयर किया है। बता दें कि अक्षय कुमार की यह फिल्म न्यूजीलैंड, फिजी और ऑस्ट्रेलिया में थिएटर्स में रिलीज की गई थी। मार्च 2020 से अभी तक विदेशों में रिलीज होने वाली ‘लक्ष्मी’ पहली फिल्म है। ‘लक्ष्मी’ ने रिलीज के एक हफ्ते के अन्दर यूएई में 1.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर ऑस्ट्रेलिया में 70.48 लाख, फिजी में 17.16 लाख और न्यूजीलैंड में 42.38 लाख का कलेक्शन किया है।
#Laxmii - OVERSEAS BO... #Laxmii opened in #Australia, #NewZealand, #Fiji and #PapuaNewGuinea on Monday [9 Nov 2020]... The first #Hindi biggie to have a *day-and-date theatrical release* in select #Overseas markets since *mid-March 2020*... #BO data in these markets follows...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
#Laxmii - #Australia...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
Fri A$ 14,437
Sat A$ 16,020
Sun A$ 22,804
Total: A$ 129,781 [₹ 70.48 lakhs] / 52 locations@comScore
मिड डे के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं जानता हूं कि कई क्रिटिक्स मेरी फिल्मों को पसंद नहीं करते हैं और मैं इसे समझता हूं, लेकिन मेरा फोकस ऑडियंस पर होता है। मुझे बताया गया कि फिल्म को मेरे करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है। ट्रांसजेडर का किरदार निभाना एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी के अधिकारों को मजबूत करना है। पैडमैन (2018), टॉयलेट: एक प्रेम कथा (2012), मिशन मंगल (2019) जैसी फिल्में करने के पीछे भी यही भावना थी। मैं बदलाव लाना चाहता हूं।”
#Laxmii - #NewZealand...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
Fri NZ$ 10,129
Sat NZ$ 5,620
Sun NZ$ 11,293
Total: NZ$ 82,751 [₹ 42.38 lakhs] / 21 locations@comScore
#Laxmii - #Fiji...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
Fri FJ$ 4,528
Sat FJ$ 9,804
Sun FJ$ 3,431
Total: FJ$ 48,538 [₹ 17.16 lakhs] / 7 locations@comScore
#Laxmii - #PapuaNewGuinea...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
Fri PGK 134
Sat PGK 180
Sun PGK 206
Total: PGK 870 [₹ 18,538/-] / 1 location@comScore
#Laxmii - #UAE...
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 16, 2020
Mon [9 Nov 2020] $ 44,199
Tue [10 Nov 2020] $ 25,069
Wed [11 Nov 2020] $ 20,207
Thu [12 Nov 2020] $ 35,407
Fri [13 Nov 2020] $ 41,690
Sat [14 Nov 2020] $ 17,536
Sun [15 Nov 2020] $ 11,597
Total: $ 195,705 [₹ 1.46 cr]
वहीं, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के मुताबिक, ‘लक्ष्मी’ ने सभी फिल्मों के व्यूअरशिप रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में यह व्यूअरशिप के मामले में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह खबर भी पढ़े: भाई दूज पर कृष्णा अभिषेक ने पत्नी कश्मीरा की हॉट फोटो की शेयर, लिखा ये खास मैसेज
from Entertainment News https://ift.tt/32RkW3q
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments