Birthday: चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का अफेयर सबसे ज्यादा इस मॉडल के साथ रहा, लेकिन ये 4 एक्ट्रेसेस भी...

नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का आज 30वां जन्मदिन है। कार्तिक का जन्म 22 नवम्बर 1990 को ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक को बचपन से ही अभिनय का शौक था। अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद कार्तिक आगे की पढ़ाई करने दिल्ली आ गए। लेकिन कार्तिक का झुकाव अभिनय की तरफ था, जिसके चलते कार्तिक ने मुंबई जाने का मन बनाया और अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। वहां जाकर उन्होंने बी.टेक में दाखिला लिया और पढ़ाई के साथ-साथ फिल्मों में अभिनय के लिए ऑडिशन भी देने लगे।

कार्तिक के फिल्मों में ऑडिशन की बात उनके घरवालों को पता नहीं थी। इस दौरान कार्तिक को कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 2011 में उन्हें निर्देशक लव रंजन ने उन्हें बड़ा ब्रेक दिया। इस साल कार्तिक आर्यन की पहली फिल्म 'प्यार का पंचनामा' रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी और इस इस फिल्म में कार्तिक ने पांच मिनट का लम्बा संवाद बिना रुके हुए बोला था,जिसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का सबसे लम्बा संवाद माना जाता हैं। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली साथ ही उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर इन कॉमेडी रोल के अवार्ड से सम्मानित भी किया गया।

इस फिल्म के बाद कार्तिक ने कई फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें आकाशवाणी, प्यार का पंचनामा 2 , गेस्ट इन लन्दन, सोनू की टीटू की स्वीटी , लुका छिपी, पति पत्नी और वो आदि शामिल हैं। फिल्मो के साथ-साथ कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। सोशल मीडिया पर उनकी फ्रेंड फ्लोइंग की संख्या लाखों में हैं। कार्तिक ने बहुत कम समय में अभिनय की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

फिल्मी सफर में कार्तिक ने कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। इस दौरान कई अभिनेत्रियों के साथ कार्तिक के अफेयर के भी चर्चे सामने आए। चलिए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में...

कार्तिक और नुसरत भरूचा ने प्यार का पंचनामा, आकाश वाणी, प्यार का पंचनामा-2, और सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। हालांकि दोनों ने इस बात को कन्फर्म किया है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त है।

सारा अली खान और कार्तिक की जोड़ी ने लव आजकल में खूब सुर्खियां बटोरीं।अक्सर दोनों को ऑवर्ड फंक्शन में साथ देखा गया। सारा ने एक चैट शो पर ये कन्फर्म भी किया था कि कार्तिक आर्यन उनके क्रश हैं। सारा के इस बयान के बाद मीडिया में दोनों के लेकर खूब सुर्खियां बनीं।

फातिमा शेख और कार्तिक ने साथ में 2013 में आई फिल्म आकाश वाणी में काम किया था। मगर 2017 में दोनों को लेकर चर्चा शुरु हुई जब ये कहा जाने लगा कि दोनों डेट कर रहे हैं।

फिल्म पति, पत्नी और वो में अनन्या पांडे के साथ कार्तिक की जोड़ी जबरदस्त थी। फिल्म में दर्शाए गए लव ट्रायंगल को लोगों ने काफी पसंद किया था। एक चैट शो में अनन्या ने बताया था कि कार्तिक आर्यन उनको क्यूट लगते हैं।

कार्तिक का नाम सबसे ज्यादा मॉडल डिंपल शर्मा के साथ जुड़ा। दोनों को अक्सर बांद्रा में साथ घूमते और मूवी डेट पर जाते देखा गया है। मगर दोनों ने ही कभी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।
यह खबर भी पढ़े: सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही सुहाना खान की मिरर सेल्फी, 'पतली कमर' देखकर ठहर जाएगी आपकी नजरें
from Entertainment News https://ift.tt/35Tce6Y
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments