Responsive Ad

Bigg Boss 14: इस बार ये 6 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट, कौन होगा एलिमिनेट?

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 के इस सीजन में एक साथ 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट किए गए हैं। निक्की, एजाज, जान, रुबीना, कविता, जैस्मिन इस हफ्ते नॉमिनेट किए गए हैं। कविता ने शो में बातचीत के दौरान एजाज के बारे में बात करते हुए कहा कि वे पुरानी बातों से आगे ही नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें कविता ने उनके नाम की माला जपने की सलाह दी।  

अभिनव, रूबीना और जैस्मिन में इस बात को लेकर बहस देखने को मिली की बिग बॉस के घर में कौन कितना ज्यादा काम कर रहा है और कौन घर में कामचोरी कर रहा है इसे लेकर तानों के बीच में बहस देखने को मिली। रुबीना और अभिनव भी एक दूसरे से खफा नजर आए।  

पिछले कुछ समय में निक्की और राहुल की नजदीकियां देखने को मिली हैं तबसे दोनों के रिश्ते को लेकर कुछ भी क्लियर नहीं है। जान से बेकअप के बाद निक्की की नजदीकियां राहुल के साथ बढ़ी हैं। मगर अभी भी राहुल और निक्की एक दूसरे को अपना दोस्त भी नहीं मानते हैं। 

अली को कैप्टन होने के नाते ये राइट दिया गया कि वे 6 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर सकते हैं। अली ने एलिमिनेशन राउंड के लिए कविता कौशिक, निक्की तंबोली, जान कुमार सानू, अभिनव, एजाज खान और रुबीना को नॉमिनेट किया। 

एक्टर अभिनव ने रुबीना को बचा एक बार फिर से साबित किया कि बिग बॉस के घर पर भी दोनों की भूमिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दोनों एक दूसरे को नॉमिनेट होने से बचाने की होड़ में लगे रहते हैं।  

यह खबर भी पढ़े: फार्महाउस पर गाय भैंसों को चराते हुए दिखे धर्मेंद्र, बोले- प्यार ही प्यार मिलता है बे-जबान इन साथियों से..देखें VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/2UA8CQI
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments