Responsive Ad

काई पो छे को-स्टार अमित साध 4 बार कर चुके हैं आत्महत्या करने की कोशिश

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अमित साध फिल्म 'काई पो छे' के लिए जाने जाते है।  अमित साध ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में फिल्म फिल्म फूंक से की। लेकिन उन्हें पहचान हिंदी सिनेमा में अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म काइपोचे से मिली। इस फिल्म में उन्होंने ओमी शास्त्री की भूमिका अदा की। जिसे दर्शकों द्वारा बेहद सराहा गया था। 

Amit Sadh

अमित साध ने रीसेंटली बताया कि जब वह 16-18 साल के थे तो उन्होंने 4 बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि वह सूइसाइडल नहीं थे फिर भी अपनी जिंदगी खत्म करने की कोशिश करते रहते थे। चौथी बार कोशिश के बाद उन्होंने फैसला लिया कि अब ऐसा नहीं करना बल्कि आगे बढ़ना है। इसके बाद उन्होंने 'नेवर गिव अप' का मंत्र अपनाया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनके मन में ये पॉजिटिविटी और ताकत इतनी जल्दी भी नहीं आ गए। 

Amit Sadh

अमित साध ने MensXP को बताया कि इससे उबरने में उनको 20 साल लगे। वह बताते हैं, मैं इससे एक दिन में नहीं निकला- मुझे 20 साल लग गए। मुझे बस ये पता था कि ये अंत नहीं है। उन्होंने बताया कि जिस दिन उन्हें समझ आया कि जीवन एक गिफ्ट है, उसी दिन से उनका नजरिया पॉजिटिव हो गया। वह बताते हैं, अब मेरे मन में कमजोर लोगों के लिए प्यार और दया है। अमित ने कहा कि कई लोग सूइसाइड कर लेते हैं औऱ कई लोगों को एक बुरे वक्त पर इसका खयाल आता है। मेरे लिए असली ताकत इससे बाहर आना है।

यह खबर भी पढ़े: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर NCB ने मारा छापा



from Entertainment News https://ift.tt/2IVRrXA
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments