Responsive Ad

पोल्का डॉट ड्रेस में हिना खान ने मचाया धमाल, VIDEO देख आप भी करने लगेंगे तारीफ

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है। उन्होंने एक बार फिर बोल्ड अंदाज में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पोल्का डॉट ड्रेस में अपना ग्लैमरस स्टाइल दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में हिना खान के स्टाइल के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशंस भी वाकई कमाल के लग रहे हैं।  

hina khan

हिना खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक करीब 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। हिना खान के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं। पोल्का डॉट ब्लैक एंड व्हाइट पैंट और ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्रैप टॉप में हिना खान का लुक वाकई देखने लायक है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HK (@realhinakhan) on

वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त अंदाज में डांस करती और एक्सप्रेशंस देती नजर आ रही हैं, जो कि देखने लायक हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए हिना खान ने लिखा, "आखिर में... ये सब मायने नहीं रखता है..." बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब हिना खान ने अपने लुक और अपने अंदाज से इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर काफी चर्चा में रह चुकी हैं।  

hina khan

वर्क फ्रंट की बात करें तो हिना खान हाल ही में बिग बॉस 14 में बतौर सीनियर नजर आई थीं। आखिरी बार एक्ट्रेस नागिन 5 में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग से लेकर उनका लुक कमाल का था। 

यह खबर भी पढ़े: मिर्जापुर 2 का कितना है टोटल बजट? कालीन भइया, गुड्डू और मुन्ना को इस बार दी गई दुगनी फीस



from Entertainment News https://ift.tt/37FTBoa
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments