TRP rating: Bigg Boss और KBC इस हफ्ते भी नहीं बना पाए टॉप 5 में जगह, जानें किस शो ने मचाया धमाल

नई दिल्ली। 40वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी गई है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। सलमान खान का शो बिग बॉस और अमिताभ बच्चन शो कौन बनेगा करोड़पति दर्शकों के मन में पूरी तरह से पकड़ नहीं बना पाए हैं। ये शो इस हफ्ते भी टॉप 5 में जगह नहीं बना पाए है। आइए जानते हैं किस सीरियल ने टॉप 5 में जगह बनाई है।

पिछले बार की तरह इस बार भी कुंडली भाग्य ने टीआरपी में बाजी मारी है और पहला स्पॉट हासिल किया है। सीरियल में धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है।

दूसरे नंबर पर टीवी सीरियल अनुपमा है। अनुपमा को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।

तीसरे स्थान पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य है। सृति झा और शबीर अहलुवालिया की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है।

मलाइका अरोड़ा के इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर आने के बाद से इसकी टीआरपी में भी सुधार देखने को मिल रहा है। ये शो चौथे नंबर पर है।

कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पांचवे स्थान पर है।
यह खबर भी पढ़े: सुपरस्टार प्रभास की इस फिल्म का बजट होगा 400 करोड़! जानें डिटेल्स
from Entertainment News https://ift.tt/3nWeIrX
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments