नई दिल्ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का सीक्वल 'मिर्जापुर 2' अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। इस बेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकार है। पिछले सीजन के मुकाबले मिर्जापुर-2 कई मायनों में डबल डोज देता है। वॉयलेंस हो या गाली गलौज, न्यूड सीन्स हों या डबल मीनिंग जोक्स इस बार मेकर्स ने हर मामले में एक कदम आगे जाने की पूरी कोशिश की है।  

Mirzapur 2

मिर्जापुर में इस्तेमाल की गई भाषा कहीं न कहीं इसकी जान है। पहले सीजन में एडल्ट जोक्स से लेकर गाली गलौज तक को दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया था इसलिए इस बार इसकी मात्रा पहले से बढ़ाई गई है। इस सीजन में कई बार इंटेंस सीन्स के बीच भी आपको डबल मीनिंग जोक्स सुनाई पड़ते हैं। जो सीन की गंभीरता को तो बनाए रखते हैं लेकिन कहीं न कहीं हंसाते भी हैं। साथ ही सभी किरदार बात-बात पर गालियों का इस्तेमाल भी पहले से ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। 

Mirzapur 2

पिछले सीजन में जाहिर तौर पर खून खराबा काफी दिखाया गया था लेकिन इस बार इसका लेवल भी एक नंबर ज्यादा ही रखा गया है। कई दृश्य ऐसे हैं जो लोगों को विचलित कर सकते हैं। गंडासे से किसी का कत्ल करना हो या वीभत्स तरीके से किसी की जान लेना। मेकर्स हर सीन को ज्यादा से ज्यादा रियलस्टिक रखने की कोशिश की है। 

Mirzapur 2

पिछले सीजन में भी सेक्स सीन्स को काफी स्पेस दिया गया था लेकिन कहा जा सकता है कि इस बार इस मामले में भी सीजन 2 आगे रहा है।  दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भईया) को न्यूड दिखाने से लेकर अन्य तमाम अंतरंग दृश्यों तक मेकर्स ने बोल्ड सीन्स को सुपरबोल्ड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

यह खबर भी पढ़े: रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'लक्ष्मी बॉम्ब', हिंदू सेना ने कहा- फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे



from Entertainment News https://ift.tt/34lXkFo
via IFTTT