नई दिल्ली। अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर करीना की दूसरी बार मां बनने की खबर आते ही फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों बधाई दी। बता दें कि करीना, सैफ अली खान की दूसरी पत्नी हैं। करीना से पहले सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह संग साल 1991 में शादी की थी। लेकिन दोनों ने 13 साल का लंबा समय साथ गुजारने के बाद साल 2004 में अलग होने का फैसला लिया और उनका तलाक हो गया। इसके बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की। 

Kareena Kapoor

करीना ने एक इंटरव्यू में अमृता संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया था। एक बार करीना कपूर खान टीवी के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची थीं। इस दौरान शा के होस्ट करण जौहर ने करीना से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे थे। इसी दौरान करण ने करीना से सैफ की एक्स वाइफ अमृता सिंह को लेकर भी बात की थी। 

Kareena Kapoor

करण ने दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर सवाल किया था। इस पर करीना ने कहा था कि उनके मन में अमृता के लिए काफी रिस्पेक्ट है। करीना ने कहा था, 'सैफ और अमृता के तलाक के सालों बाद हमारी मुलाकात हुई थी। मैं कभी अमृता से नहीं मिली लेकिन मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।' 

Amrita

करीना ने अमृता को लेकर कहा था, 'अमृता एक अच्छी मां हैं। जिस तरह की परवरिश उन्होंने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम को दी वो साफ दिखती है। दोनों बच्चों के साथ मेरे अच्छी बॉन्डिंग है। वो अक्सर हमारे साथ पार्टीज करते हैं।' 

Amrita

वहीं करीना ने सारा को लेकर कहा था, 'सारा बेहद ही टैलेंट एक्ट्रसे है। वह इंडस्ट्री में ब्यूटी और ब्रेन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ऐसा टेलेंट फिल्म इंडस्ट्री को कई साल बाद मिला है।'  

Amrita

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएगी। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। 

यह खबर भी पढ़े: Mirzapur 2: वॉयलेंस, गाली गलौज, न्यूड सीन्स और डबल मीनिंग जोक्स का फुल डोज



from Entertainment News https://ift.tt/3ooftKM
via IFTTT