Responsive Ad

लक्ष्मी बम का ट्रेलर देख बोले आमिर खान, मेरे दोस्त, इसे देखने का इंतज़ार है, काश...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फ़िल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर इन दिनों काफी धमाल मचा रहा है। ट्रेलर में अक्षय कुमार की एक्टिंग की तमाम लोगों ने तारीफ़ की और अब बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर आमिर ख़ान ने लक्ष्मी बम की तारीफ़ की है। 

Laxmi Bomb

आमिर ने तो यहां तक कह दिया कि फ़िल्म थिएटर्स में रिलीज़ होनी चाहिए थी। आमिर की इस तारीफ़ से अक्षय कुमार भी गदगद हैं। आमिर ने गुरुवार को ट्वीट किया- प्रिय अक्षय कुमार, क्या ज़बरदस्त ट्रेलर है, मेरे दोस्त। इसे देखने का इंतज़ार है। यह बड़ी हिट होगी। काश, थिएटर्स में रिलीज़ होती। और तुम्हारी परफॉर्मेंस शानदार है। सभी को शुभकामनाएं। लक्ष्मी को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं। 

आमिर की तारीफ़ से खुश हुए अक्षय कुमार ने जवाब में लिखा- प्रिय आमिर ख़ान, तारीफ़ और हौसलाअफ़ज़ाई के लिए शुक्रिया। ऐसे मुश्किल वक़्त में वाकई यह बहुत मायने रखता है। दिल छू लिया मेरे यार। इसके साथ अक्षय ने Men Supporting Men हैशटैग भी लिखा है। 

आमिर और अक्षय के बीच दोस्ती की यह भावना उस वक़्त भी देखने को मिली थी, जब अक्षय अपनी फ़िल्म बच्चन पांडेय को इस साल क्रिसमस से हटाकर 2021 में ले गये थे, क्योंकि तब आमिर की लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस पर आ रही थी। हालांकि, सिनेमाघरों की लगातार तालाबंदी की वजह से आमिर की लाल सिंह चड्ढा भी इस साल रिलीज़ नहीं हो रही। यह फ़िल्म अब अगले साल क्रिसमस पर आएगी। आमिर ने इससे पहले अक्षय की फ़िल्म गुड न्यूज़ के ट्रेलर की भी ख़ूब तारीफ़ की थी, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी। 

Laxmi Bomb

लक्ष्मी बम के ट्रेलर ने 24 घंटों के भीतर 70 मिलियन व्यूज़ का रिकॉर्ड कायम किया है। यह 24 घंटों में सबसे अधिक देखा जाने वाला ट्रेलर बन चुका है। 'लक्ष्मी बम' में हॉरर और थ्रिल के साथ कॉमेडी का भी ज़बरदस्त तड़का है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर 'मुनि 2- कंचना' का आधिकारिक रीमेक है। अक्षय ने एक्शन, ड्रामा, इमोशन से लेकर कॉमेडी फ़िल्में की हैं, मगर इस बार वो अलग ही रंग में हैं। भूलभुलैया के बाद अक्षय की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी है। 

यह खबर भी पढ़े: विद्या बालन की शॉर्ट फिल्म 'नटखट' और मराठी फिल्म 'हब्ड्‌डी' 23 अक्टूबर को IFFM में दिखाई जाएगी



from Entertainment News https://ift.tt/3j18pQf
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments