Responsive Ad

सिंगर कुमार सानू हुए कोरोना संक्रमित, 9 महीने बाद परिवार से मिलने जा रहे थे अमेरिका

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

Kumar Sanu

इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।' खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।

Kumar Sanu

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, 'मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।'

Kumar Sanu

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, 'अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।'

Kumar Sanu

बता दें कि कुमार सानू के बेटे जान सानू बिग बॉस के घर में हैं। इस बीच जान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में जान ने बताया था कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं।

यह खबर भी पढ़े: लक्ष्मी बम का ट्रेलर देख बोले आमिर खान, मेरे दोस्त, इसे देखने का इंतज़ार है, काश...



from Entertainment News https://ift.tt/31eLXx7
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments