Responsive Ad

जैकलीन फर्नांडिस के इंस्टाग्राम पर हुए 46 मिलियन फॉलोअर्स, टॉपलेस तस्वीरें शेयर कर मचाया हंगामा

नई दिल्ली। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उनके इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की हैं जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा है। 

Jacqueline Fernandes

जैकलीन की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा हैं। फोटोज में जैकलीन टॉपलेस नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा है। उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए फैन्स के लिए कैप्शन में लिखा, 'लव यू. थैंक्यू।' फोटोज में जैकलीन का बोल्ड लुक देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं और कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

Jacqueline Fernandes

इंस्टाग्राम यूजर्स जैकलीन की तस्वीरों पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं। जैकलीन अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत पुलिस में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है, जिन्होंने इससे पहले फोबिया और रागिनी एमएमएस जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसमें सैफ अली खान, यामी गौतम और अर्जुन कपूर जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं।

Jacqueline Fernandes

Jacqueline Fernandes

इसके अलावा जैकलीन फिल्म किक 2 में सलमान के साथ काम करेंगी। हाल ही में जैकलीन के बर्थडे पर इस फिल्म का ऐलान किया गया था। हालांकि, अभी फिल्म के बाकी स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है। फिल्म किक साल 2014 में रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। 

यह खबर भी पढ़े: एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाया आरोप, वह इंडस्ट्री के सबसे बड़े डॉन, उनका भांजा ड्रग्स और लड़कियों की सप्लाई करता है



from Entertainment News https://ift.tt/3dX7lMj
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments