Responsive Ad

साथ निभाना साथिया 2: एक बार फिर री-क्रिएट किया गया सीन रसोड़े में कौन था? इस बार अंडे को लेकर हुआ हंगामा

नई दिल्ली। टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया 2 शुरू हो गया है। सीरियल में इस बार भी देवोलीना भट्टाचार्जी और रुपल पटेल हैं। हाल ही में इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो आते ही वायरल हो गया है। प्रोमो में कोकिला चिल्लाते हुए दिखाई दे रही हैं। 

प्रोमो में दिखाया गया कि कोकिला जोर से गोपी बहू (देवोलीना) को आवाज लगाती है और पूछती हैं कि प्रसाद किसने बनाया। तो गहना बोलती है कि मैंने बनाया था। कोकिला पूछती है शुद्ध घी डाला, गुड़, इलायची, नारियल का दूध डाला। तो गहना कहती है हां।  

फिर कोकिला पूछती है कि अंडा भी डाला। इस पर गहना कहती है कि नहीं। मैंने अंडा नहीं डाला। कोकिला चिल्लाकर बोलती है कि अंडा डाला है। ये अनर्थ और अपशगुन है। गहना बोलती है मैंने प्रसाद में अंडा नहीं डाला। इसके बाद कोकिला पूछती है कि गहना जब रसोड़े से बाहर गई तो रसोड़े में कौन था।  

बता दें कि कुछ समय पहले साथ निभाना साथिया के एक सीन रसोड़े में कौन था पर रैप वीडियो बनाया गया था। जो रातोरात वायरल हो गया था। वीडियो को स्मृति ईरानी ने भी शेयर किया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद शो के मेकर्स ने दूसरा सीजन लाने का अनाउंसमेंट किया था।  
इस सीजन में गोपी बहू के अलावा गहना पर भी फोकस किया गया है। शो में गहना की स्टोरी भी दिखाई जा रही है।  
                  

यह खबर भी पढ़े: पोल्का डॉट ड्रेस में हिना खान ने मचाया धमाल, VIDEO देख आप भी करने लगेंगे तारीफ



from Entertainment News https://ift.tt/37FaFuo
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments