Responsive Ad

पूनम पांडे ने खोले पति सैम बॉम्बे के गहरे राज, बोलीं- मेरे Video बेचकर पैसा कमाता है और अब माफी मांग रहा है

नई दिल्ली। पिछले दिनों पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, धमकी देने और मारपीट करने के आरोप लगाए। हाल ही में पूनम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि सैम कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके हैं।

poonam pandey

पूनम पांडे ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, 'पिछले डेढ़ साल से सैम मेरे साथ मारपीट कर रहा है। मुझे लगा था कि शादी के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मेरी लाइफ बर्बाद हो गई है। वह मुझे रोज मारता था।' पूनम से पूछा गया कि आपने कब डिसाइड किया कि आप सैम की पुलिस में शिकायत करेंगी इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने डिसाइड नहीं किया था। 

poonam pandey

दरअसल, जिस होटल में हम रह रहे थे वहां के स्टाफ ने जब हमारे कमरे से आवाज सुनी तो उन्होंने देखा कि सैम ने मेरे साथ मारपीट की है। मेरा चेहरा सूजा हुआ था, मेरे शरीर पर निशान थे। उन्होंने पुलिस में कम्पलेंट करने का फैसला लिया और मैं भी उस वक्त गुस्से में थी इसलिए मैंने उसके खिलाफ लीगल एक्शन लिया।'

poonam pandey

पूनम ने इस दौरान यह भी बताया कि हाल ही में सैम ने उन्हें इतनी बुरी तरह मारा था कि उन्हें ब्रैन हैमरेज हो गया था। एक्ट्रेस कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी। सैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मेरी सारी फोटोज डिलीट कर दी है जबकि मैंने ऐसा कुछ नहीं किया क्योंकि मुझे लगा आखिर में सब ठीक हो जाएगा। मैंने कुछ आर्टिकल्स पढ़े जिसमें लिखा था कि मैं उसके जरिए पैसे कमाती हूं जबकि सच्चाई यह है कि वह मेरे वीडियोज बेचकर पैसा कमाता है'।

poonam pandey

पूनम ने बताया कि अब सैम माफी मांग रहे हैं और रोते हुए उनसे एफआईआर वापस लेने को कह रहे हैं। बता दें कि पूनम और सैम ने 10 सितंबर को शादी की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर शादी की जानकारी दी थी। दोनों एक दूसरे के साथ बोल्ड फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे।

यह खबर भी पढ़े: 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग से आमिर खान का यंग लुक वायरल, देखें VIDEO



from Entertainment News https://ift.tt/3j70AJR
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments