Responsive Ad

अभी और सामने आ सकती है दीपिका, सारा और श्रद्धा की ड्रग्स चैट्स, NCB ने जब्त किए तीनों के मोबाइल

मुंबई। बॉलीवुड सितारों का Drugs कनेक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ चुके हैं। इनकी Drugs से जुड़ी चैट लीक हो गई। लीक हुई चैट की वजह से कई सितारे मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। वहीं अब इन तीनों एक्ट्रेसेस की और भी ड्रग्स चैट्स सामने आ सकती है। 

Deepika Padukone

दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी ने बताया कि दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, करिश्मा प्रकाश, रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और जया शाह के मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। एनसीबी सभी के मोबाइल फोन को खंगालेगी ताकि वह इस ड्रग्स चैट के पूरे जाल का पर्दाफाश कर सके। 

Dissatisfied with the inquiry of Deepika Padukone Sara Ali Khan and Shraddha Kapoor NCB will decide next action after statement review

आपको बता दें कि बॉलीवुड और ड्रग्स गिरोह के बीच गठजोड़ की जांच में जुटी एजेंसी ने शनिवार को दीपिका से पांच घंटे, सारा से साढ़े चार घंटे और श्रद्धा से छह घंटे तक पूछताछ की। तीनों अभिनेत्रियों से कुल साढ़े 15 घंटे पूछताछ की गई। 

सूत्रों के मुताबिक दीपिका का आमना-सामना उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी कराया गया। करिश्मा प्रकाश से शुक्रवार को भी सात घंटे तक पूछताछ की गई थी। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश के वाट्सएप चैट एनसीबी के रडार पर हैं, जिनमें कथित तौर पर 'डी' नाम के शख्स के साथ ड्रग्स को लेकर उनकी कथित बातचीत भी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित अतिथि गृह में एनसीबी के समक्ष दीपिका सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पहुंचीं और तीन बजकर 50 मिनट के करीब वहां निकलीं। 

Shraddha Kapoor also agreed to take CBD oil when Sara Ali Khan took a cigarette now NCB will review the statement

एनसीबी के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के बाद दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश दोनों को तीन बजकर 40 मिनट के करीब घर जाने की इजाजत दे दी गई। अतिथिगृह से पहले करिश्मा प्रकाश बाहर आईं और उसके बाद दीपिका बाहर निकलीं। वे अपनी-अपनी गाड़ियों से अलग-अलग रवाना हुईं। 

Deepika Padukone could not satisfy NCB will be questioned again tomorrow

दरअसल, NCB के सामने दीपिका और करिश्मा की चैट्स सामने आई थी, जिसमें दीपिका उनसे हैश मांग रही थी। इस चैट में "माल" की बात भी हुई थी। वहीं, श्रद्धा का नाम तब इसमें जुड़ा जब खुलासा हुआ कि वह भी 'छिछोरे' की सफलता के लिए रखी ड्रग पार्टी में सुशांत के फार्महाउस पर मौजूद थीं। जबकि रिया ने NCB को बताया था कि सारा के साथ 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान सुशांत ड्रग्स की हेवी डोज लेने लगे थे।

यह खबर भी पढ़े: भारत में कोरोना का कहर जारी, बीते 24 घंटे में मिले 88 हजार से ज्यादा केस, 60 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

यह खबर भी पढ़े: Jaswant Singh Passes Away/वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त की संवेदनाएं

 



from Entertainment News https://ift.tt/341OA63
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments