Sushant Singh Rajput case/बिहार से मुंबई पहुंचे जांच अधिकारी को जबरन किया गया क्वारंटाइन

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला अब और पेचीदा होता जा रहा है। महाराष्ट्र पुलिस के बिहार पुलिस के सहयोग न करने की खबरों के बाद अब पटना के एसपी विनय कुमार मुंबई पहुंचे। लेकिन यहां उनके साथ कुछ अजीबोगरीब तरह का व्यवहार किया गया।

विनय तिवारी को मुंबई में आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर अपने रहने की व्यवस्था की। इसके बाद बीएमसी के अफसरों ने विनय तिवारी से उनकी रहने की जगह पूछी और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। बताया जा रहा है कि एसपी विनय तिवारी के साथ जान-बूझकर ऐसा किया गया है।
IPS officer Binay Tiwari reached Mumbai today from patna on official duty to lead the police team there but he has been forcibly quarantined by BMC officials at 11pm today.He was not provided accommodation in the IPSMess despite request and was staying in a guest house in Goregaw pic.twitter.com/JUPFRpqiGE
— IPS Gupteshwar Pandey (@ips_gupteshwar) August 2, 2020
बताया जा रहा है कि देर रात एसपी विनय तिवारी अपनी टीम के साथ सुशांत सिंह राजपूत के जुड़े किसी संदिग्ध से पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान वहां बीएमसी की टीम ने पहुंचकर एसपी को क्वारंटीन का हवाला दिया और फिर उनके हाथ पर मुहर लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी की टीम ने एसपी विनय तिवारी को मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित एसआरपीएफ ग्रुप-8 के ऑफिसर्स रेस्ट हाउस में जबरन क्वारंटीन कर दिया है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी एसपी के हाथ में लगी मुंहर का फोटो ट्वीट किया है।

गुप्तेश्वर पांडेय ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'

इससे पहले रविवार को एसपी सिटी विनय तिवारी ने मुंबई एयरपोर्ट पर कहा था कि सुशांत केस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। जिन लोगों से बयान लिए गए हैं उनका विश्लेषण किया जा रहा है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच को मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई पुलिस बिहार पुलिस टीम को सहयोग नहीं दे रही है। यही वजह है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को भी मुंबई भेजा गया है।
यह खबर भी पढ़े: कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा के बाद उनकी बेटी सहित कई बड़े नेता कोरोना पॉजिटिव, बीजेपी नेता का संक्रमण से निधन
यह खबर भी पढ़े: 19 सितंबर से यूएई में खेला जायेगा IPL 2020, चाइनीज कम्पनियों के साथ जुड़ी रहेगी BCCI, वीवो रहेगा टाइटल प्रायोजक !
from Entertainment News https://ift.tt/2PlknYK
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments