Responsive Ad

Independence day: बॉलीवुड सितारों ने फैंस को ऐसे दी स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। आज भारत में सभी लोग आजादी का जश्न मना रहे है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई स्टार्स ने सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दी है। 

अमिताभ बच्चन ने तिरंगे को सलाम करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- ' कोविड के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।' 

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे इंडिया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। 

15 august

अनुपम खेर ने अपने फैंस को इस दिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी एक अखबार पढ़ते हुए तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ' हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद।'

एक्ट्रेस नुसरत जहां ने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'आजाद भारत का जश्न मनाते हुए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 74th Independence Day! 🇮🇳❤️

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

विक्की कौशल ने भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने इंस्टा पर तिंरगे का एक वीडियो शेयर किया। 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर अपने फैंस को बधाई दी। 

यह खबर भी पढ़े: Independence Day: बॉलीवुड के ये 5 देशभक्ति से भरे गाने, सुनकर याद आ जाएगी आपको वीरों की कुर्बानियां



from Entertainment News https://ift.tt/310v1L7
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments