करीना कपूर खान अपने दूसरे बच्चे को इस महीने में देगी जन्म, सामने आई delivery date

नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि करीना प्रेग्नेंट है। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने वालों का सिलसिला जारी हो गया है। लेकिन अब इस आने वाले नन्हें मेहमान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

ख़बरों के मुताबिक यह जानकारी सामने आ रही है कि किस दिन करीना और सैफ का दूसरा बच्चा इस दुनिया में आएगा। खबर के अनुसार करीना साल 2021 में इस बच्चे को जन्म देंगी। इस ताजा रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर खान की डिलिवरी डयू डेट फरवरी 2021 में है।

सूत्र ने जानकारी दी है कि करीना फरवरी 2021 के बीच में दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस वक्त उनकी प्रेग्नेंसी साढ़े 3 महीने की है। बहरहाल इस बात को लेकर अब तक करीना कपूर खान और सैफ अली खान की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएगी। ये फिल्म अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़े: बाइक स्टंट के दौरान आग लगने से 20 करोड़ रुपये की लागत से बना ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का सेट जलकर हुआ खाक
from Entertainment News https://ift.tt/2PYLAR4
via IFTTT
Post a Comment
0 Comments