Responsive Ad

दुनिया भर में हो रही एक के बाद एक दुखद घटनाएं, ऋतिक रोशन बोले- खुद को लाचार महसूस कर रहा हूं

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों खुद को काफी बेबस महसूस कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट कर दी है। ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा, 'उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। 

Hrithik Roshan

बेरूत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग।' ऋतिक रोशन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की।  

उन्होंने आगे लिखा, 'दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक में डूबे परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा। हमें रोशनी जरूर मिलेगी।'

Hrithik Roshan

ऋतिक ने यह पोस्ट शुक्रवार की रात को कोझिकोड में हुए विमान हादसे के मद्देजनर साझा किया है और इसी साल के दरम्यान इंसान कोविड महामारी, बाढ़, तूफान, भूकंप, आर्थिक संकट जैसी कई परेशानियों का एक के बाद एक सामना कर रहा है। ऐसे में इस घटना के जरिए एक्टर ने साल की सभी दुखद घटनाओं पर शोक व्यक्त किया है। 

यह खबर भी पढ़े: कंगना रनौत ने आयुष्मान खुराना पर कसा तंज, बताया चापलूस आउटसाइडर



from Entertainment News https://ift.tt/2XGlE0U
via IFTTT

Post a Comment

0 Comments